Bollywood News


प्रियंका के मन पर छाया 'डेल' का हिंदी संस्करण

प्रियंका के मन पर छाया 'डेल' का हिंदी संस्करण
बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी रैपर पिटबुल के लिए भारत से ढेर सारा प्यार भेजा है और कहा है कि वह उनका अल्बम हिंदी में रिकॉर्ड करना चाहती हैं।

दोनों कलाकारों ने इससे पूर्व 2013 के गीत 'एक्जोटिक' के लिए साथ मिलकर काम किया था। पिटबुल ने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक तस्वीर के साथ लिखा, 'क्या आप अद्भुत महसूस कर रही हैं? सफलता के लिए बधाई प्रियंका चोपड़ा, मिस वल्र्ड, मिस वल्र्डवाइड, अद्भुत, डेल।' प्रियंका ने इसके जवाब में लिखा, 'धन्यवाद पिटबुल, चलो, डेल के लिए हिंदी, उम्मीद है आप ठीक होंगे, ढेर सारा प्यार।'

प्रियंका इन दिनों काफी व्यस्त हैं। प्रियंका ने रविवार को ट्वीट किया, 'ठीक है कि अटलांटिक से इधर से उधर की यात्रा मेरी जीवनशैली बन चुका है, लेकिन यह बेहद थकाने वाला है। मॉन्ट्रियल पहुंचने में अब भी 12 घंटे शेष हैं।'

End of content

No more pages to load