Bollywood News


सुशांत सिंह राजपूत शानदार : अनुपम खेर

सुशांत सिंह राजपूत शानदार : अनुपम खेर
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सुशांत सिंह राजपूत को शानदार एक्टर बताया है। अनपुम खेर इन दिनों नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में काम कर रहे हैं।

यह फिल्म क्रिकेटर एम एस धोनी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत जबकि उनके पिता पान सिंह धोनी की भूमिका अनुपम खेर निभा रहे हैं।

अनुपम खेर ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत उत्कृष्ट अभिनेता हैं। अनुपम खेर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ चैट के दौरान बताया कि उन्होंने सुशांत के साथ एक महत्वपूर्ण दृश्य किया है।

अनुपम ने ट्विटर पर लिखा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक महत्वपूर्ण दृश्य किया। वह उत्कृष्ट हैं। यह फिल्म वर्ष 2016 में प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load