Bollywood News


सनी की एडल्ट कॉमेडी अब रिलीज होगी जनवरी में

सनी की एडल्ट कॉमेडी अब रिलीज होगी जनवरी में
सेंसर बोर्ड के पाले में उलझी सनी लिअोनी की फिल्म 'मस्तीजादे' की रिलीज डेट तय हो गई है। इस फिल्म को अगले साल 29 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म को मिलाप झवेरी ने निर्देशित किया है। इसमें सनी लिअोनी के अलावा तुषार कपूर और वीर दास भी खास रोल में हैं। बता दें कि एडल्ट कॉमेडी 'मस्तीजादे' लंबे समय से भारतीय सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेट के लिए अटकी पड़ी है। सनी लिओनी स्टारर फिल्म 'मस्तीजादे' ने फिल्म सर्टिफिकेशन ट्रिब्यूनल में आवेदन दिया था। ऐसा तब हुआ था जब सेंसर बोर्ड ने दूसरी बार सेक्स कॉमेडी फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था। वैसे ट्रिब्यूनल ने भी 'मस्तीजादे' को रिलीज लायक नहीं माना।

ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में बताया था कि इस फिल्म का पूरा ध्यान महिला और पुरुष शरीर के अलग-अलग अंगों पर केंद्रित होने पर है। फैसले के मुताबिक 'ये ऐसी फिल्म है जो दर्शकों के दिमाग को भ्रष्ट कर सकती है इसलिए हमें कहना पड़ रहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं कि फिल्मकार अश्लील और दो अर्थ वाले संवादों से पैसा कमाने का लाइसेंस मान लें।'

पहले यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली थी। बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी ने बता चुके हैं कि रिवाइजिंग कमेटी मेंबर नंदिनी सरदेसाई ने फिल्म को बैन करने की मांग की थी।

End of content

No more pages to load