बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ फिल्म बॉम्बे वेलवेट में काम करने वाले करण जौहर एक बार फिर अनुराग के साथ काम करना चाहते हैं। करण ने अनुराग कश्यप से उनके लिए एक और भूमिका लिखने का आग्रह किया है।
फिल्म बॉम्बे वेलवेट में करण जौहर नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने टि्वटर पर लिखा कि अनुराग कश्यप लंदन में है। शूटिंग जल्द शुरू करेंगे। मेरे लिए एक और किरदार लिखिए।
गौरतलब है कि बॉम्बे वेलवेट 1960 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। करण जौहर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें ऐश्वर्य राय बच्चन, अनुष्का और रणबीर जैसे सितारे हैं। फिल्म अगले साल तीन जून को प्रदर्शित होगी।
अनुराग के साथ फिर काम करना चाहते हैं करण
Friday, December 04, 2015 19:30 IST


