Bollywood News


'दंगल' के लिए अपारशक्ति को कोई सुझाव नहीं दिया : आयुष्मान

'दंगल' के लिए अपारशक्ति को कोई सुझाव नहीं दिया : आयुष्मान
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्होंने अपने भाई अपारशक्ति को उनकी पहली फिल्म 'दंगल' के लिए कोई सुझाव नहीं दिया।

आयुष्मान ने एक प्रोग्राम के दैरान आगे बताया कि वह मुझसे बहुत अलग हैं, इसलिए उन्हें 'दंगल' फिल्म मिली है। आज तक मैंने इतनी बड़ी फिल्म नहीं की है, जो वह कर रहे हैं।''

आयुष्मान को 'पानी दा रंग', 'सड्डी गली' और 'मिप्ती दी खुशबू' जैसे पंजाबी गीतों के लिए जाना जाता है। उनका मानना है कि उनके भाई को फिल्म के लिए चुनने का कारण हरियाणवी बोली है।

आयुष्मान ने कहा, 'मेरी पंजाबी सही है और उनकी हरियाणवी अच्छी है। क्योंकि वह अंडर-19 हरियाणा क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके हैं। वह स्कूल में खेल के कप्तान थे, इसलिए वह शारीरिक रूप से मजबूत हैं। इसलिए वह 'दंगल' में हैं।'

फिल्म 'दंगल' 2016 में क्रिसमस के दौरान प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में आमिर खान हारियाणवी पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं।

End of content

No more pages to load