Bollywood News


श्रद्धा कपूर ने लगातार 72 घंटे किया काम

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी दो फिल्मों के साथ-साथ एक विज्ञापन की शूटिंग में भी बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने लगातार 72 घंटे काम किया। श्रद्धा फिलहाल बैंकॉक में अपनी आने वाली फिल्म 'बागी' की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान एक ब्रांड के प्रचार के सिलसिले में यहां उन्हें एक संवाददाता सम्मेलन में शिरकत करना था, जिसके लिए वह बैंकॉक से रातभर की शूटिंग करने के बाद मुंबई के लिए रवाना हुई।

सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा कुछ घंटों के लिए मुंबई पहुंचीं और यहां ब्रांड के लिए एक संवाददाता सम्मेलन में भी शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने दो बैठकों में भी हिस्सा लिया और फिर बैंकॉक के लिए रवाना हो गईं, ताकि फिल्म की शूटिंग प्रभावित न हो।

श्रद्धा के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि श्रद्धा ब्रांड के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने को सिर्फ दो घंटों के लिए मुंबई आईं और फिर फिल्म की शूटिंग के लिए लौट गईं। श्रद्धा 'बागी' और 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग में बिजी हैं। ये दोनों फिल्में 2016 में रिलीज होंगी।

End of content

No more pages to load