Bollywood News


रजनीकांत पर फिल्म बनाना मुश्किल : साजिद

रजनीकांत पर फिल्म बनाना मुश्किल : साजिद
बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक साजिद खान का मानना है कि रजनीकांत पर फिल्म बनाना काफी मुश्किल है। साजिद ने रजनीकांत पर बनी किताब का विमोचन किया है।

उन्होंने कहा कि रजनीकांत पर फिल्म बननी काफी मुश्किल है और इसके लिए उन्हें 300 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। हम फिल्म नहीं बना सकते, लेकिन यदि हम इसे बनाना चाहें तो क्यों नहीं? यह महत्वकांक्षी फिल्म होगी। इसके लिए 300 करोड़ रुपए से लेकर 400 करोड़ रुपए तक के बजट की आवश्यकता होगी।

साजिद का मानना है कि रजनीकांत पर फिल्म बनाने में काफी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि उनके कई प्रशंसक हैं। रजनीकांत का सही चित्रण किया जाना चाहिए। यह मुश्किल है। वह ऐसे अभिनेता हैं कि आप उनकी फिल्म देखने नहीं, बल्कि उन्हें देखने जाते हैं और फिल्म की कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती है।

End of content

No more pages to load