Bollywood News


फिल्म 'कजरिया ' देखना चाहते हैं फरहान अख्तर

फिल्म 'कजरिया ' देखना चाहते हैं फरहान अख्तर
कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित निर्देशक मधुरीता आनंद की फिल्म 'कजरिया' के ट्रेलर ने सभी को अवाक कर दिया है। हाल ही में प्रतिभाशाली अभिनेता, निर्देशक और लेखक फरहान अख्तर ने इस फिल्म का ट्रेलर देखा और इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की है। केवल फरहान अख़्तर और उनका एन्नजीओ 'मर्द' ही नहीं बल्कि कुल 22 एन्नजीओ फिल्म 'कजरिया' के समर्थन में हैं। फिल्म 'कजरिया' को अंतरष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली है। फिल्म 'कजरिया' का एक ही मकसद है देश में बढ़ती कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाना।

निर्देशक मधुरीता आनंद ने कहा, फिल्म 'कजरिया' को काफी एन्नजीओ से समर्थन मिला है। विख्यात कार्यकर्त्ता ईव एन्सेलर और कमला भसीन भी इस फिल्म के समर्थन में हैं और अब फरहान अख्तर और उनका एन्नजीओ 'मर्द' इस फिल्म के समर्थन में जुड़ चूका है। यह मेरे लिए बहुत ही ख़ुशी की बात है। मुझे गर्व है जिस सामाजिक सन्देश को मै देश के समक्ष एक फिल्म के ज़रिये प्रस्तुत कर रही हू उसके लिए मुझे लोगों से काफी समर्थन मिल रहा है। अब फरहान भी शामिल हो गये हैं तो इस फिल्म का संदेश लोगों तक ज़रूर पहुंचेगा और उसका प्रभाव भी नज़र आएगा। '

End of content

No more pages to load