Bollywood News


'दिलवाले' शाहरुख ने बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु को 1 करोड़ रुपये दिए

'दिलवाले' शाहरुख ने बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु को 1 करोड़ रुपये दिए
शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'दिलवाले' की टीम ने बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु राज्य को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है। राजधानी चेन्नई और आसपास के जिले मूसलाधार बारिश की वजह बाढ़ की चपेट में है, जिसमें 325 लोगों की मौत हो चुकी है।

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को संबोधित कर एक पत्र लिखा है, जिसकी एक प्रति आईएएनएस के पास है। पत्र में शाहरुख ने लिखा, `हम सभी प्रकृति की मार से चन्नई शहर में मची तबाही से बहुत प्रभावित हुए हैं।`

उन्होंने लिखा, `ऐसे वक्त में चेन्नई के लोगों की भलमनसाहत और जिस तरह समुदाय एक-दूसरे की मदद के लिए एकजुट हुआ है और जिस तरह इस विपदा का सामना कर रहा है, वह सराहनीय है और हम सभी को गौरवान्वित करता है।`

तमिलनाडु सरकार की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए वृहद स्तर पर किए गए प्रयासों को सराहते हुए शाहरुख और 'दिलवाले' की टीम ने मुख्यमंत्री के जन राहत कोष में एक करोड़ रुपये जमा कराए हैं।

End of content

No more pages to load