दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को 64 साल के हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके जन्मदिन पर जश्न न मनाने का आग्रह किया है।
तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से हुए नुकसान की वजह से प्रभावित अभिनेता ने ऐसा किया है। दक्षिण भारत में लोग रजनीकांत को भगवान की तरह पूजते हैं और हर साल उनके जन्मदिन को एक अनुष्ठान की तरह मनाया जाता है।
रजनीकांत के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'भारी बारिश से प्रभावित तमिलनाडु सामान्य स्थिति में वापस आ रहा है और रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से एक होकर बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने का आग्रह किया।'
सूत्र के अनुसार, 63 वर्षीय अभिनेता का मानना है कि राज्य के लोगों को मदद देना उनके जन्मदिन मनाने से अधिक महत्वपूर्ण है।
ऐसा ज्ञात हुआ है कि रजनीकांत के जन्मदिन पर 'एंथीरान 2' से संबंधित होने वाले आधिकारिक घोषणा को भी स्थगित कर दिया गया है।
रजनीकांत वर्तमान में अपनी आगामी तमिल फिल्म 'कबाली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उन्हें एक गैंगस्टर का किरदार निभाते देखा जाएगा।
जन्मदिन नहीं मनाएंगे रजनीकांत
Wednesday, December 09, 2015 21:30 IST


