Bollywood News


मार्च में जेल से रिहा होंगे संजय दत्त

मार्च में जेल से रिहा होंगे संजय दत्त
वर्ष 1993 में हुए मुम्बई में सिलसिलेवार बम विस्फोट से जुड़े मामले में जेल में बंद बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त मार्च के पहले हफ्ते में रिहा हो जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम समय में अगर कोई गड़बड़ी नहीं होती है तो फिर दत्त 40 महीने की सजा पूरी होने के बाद 7 मार्च को यहां की यरवदा देल से रिहा हो जाएंगे।

सर्वोच्च न्यायालय ने मुंबई बम विस्फोट में शामिल होने के कारण में मार्च 2013 में संजय दत्त के खिलाफ पांच साल की सजा सुनाई थी।

End of content

No more pages to load