Bollywood News


संजय गुप्ता की फिल्म में होंगे रितिक रोशन

संजय गुप्ता की फिल्म में होंगे रितिक रोशन
निर्देशक संजय गुप्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो अपने अगले प्रोजेक्ट पर रितिक रोशन और राकेश रोशन के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक फिल्म के लिए किसी हीरोइन को साइन नहीं किया है।

संजय गुप्ता ने ये बात ट्विटर पर बताई। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये सच है कि मैं अपनी अगली फिल्म पर रितिक और राकेश के साथ काम कर रहा हूं। लेकिन हमने अभी तक किसी लीड एक्ट्रेस की पुष्टि नहीं की है। हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।'

फिलहाल खबरें हैं कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए करीना कपूर को लेने पर विचार चल रहा है।

इन अटकलों पर संजय गुप्ता ने ट्वीट किया, 'एक फिल्म में रितिक और करीना के साथ काम करना किसी भी निर्देशक का सपना होगा। लेकिन हमने अभी तक हीरोइन फाइनल नहीं की है।'

रितिक के पापा राकेश रोशन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर सकते हैं। संजय गुप्ता की आखिरी फिल्म 'जज्बा' थी, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और इरफान खान लीड रोल्स में थे।

रितिक रोशन फिलहाल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजो दारो' की शूटिंग में बिजी हैं, जो अगले साल रिलीज हो सकती है।

End of content

No more pages to load