Bollywood News


आमिर, शाहरुख और सलमान के मुरीद हैं प्रीतम

आमिर, शाहरुख और सलमान के मुरीद हैं प्रीतम
बॉलीवुड के संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा कि वह खान त्रिमूर्ति सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के मुरीद हैं।

प्रीतम ने शाहरुख की आगामी फिल्म 'दिलवाले' में काम के अपने अनुभव के बारे में कहा, 'तीनों खान में वाकई ऐसे जादुई गुण हैं, जो अपको उनका मुरीद बना देते हैं। मैंने बहुत अधिक फिल्मों में तीनों खान के साथ काम नहीं किया है।' मैंने ज्यादातर शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और इमरान हाशमी के साथ काम किया है।

उन्होंने कहा, 'एक वक्त ऐसा आया, जब मैं लगभग एक ही समय में तीनों खान की फिल्म परियोजनाओं से जुड़ा रहा। यह वह समय था जब 'बजरंगी भाईजान' पर काम समाप्त हो रहा था, 'दिलवाले' का काम बीच में था और 'दंगल' पर काम शुरू हुआ।'

End of content

No more pages to load