Bollywood News


'गोलमाल' के सीक्वल में श्रेयस के होने की पुष्टि नहीं

'गोलमाल' के सीक्वल में श्रेयस के होने की पुष्टि नहीं
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म गोलमाल के चौथे संस्करण में श्रेयस तलपड़े के काम करने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। रोहित की 'गोलमाल 3'और 'गोलमाल रिटन्र्स' में अभिनय का जलवा बिखेरने वाले श्रेयस गोलमाल के चौथे संस्करण में होंगे या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

श्रेयस ने कहा "यदि रोहित मुझे इस फिल्म में लेना चाहेंगे तो मैं इसे खुशी से स्वीकार कर लूंगा, लेकिन अभी तक इस पर विचार नहीं किया गया है।'' श्रेयस का मानना है कि यह साल उनके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा और 2016 से उन्हें काफी उमीदे हैं। श्रेयस आगामी साल में ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं।

श्रेयस ने कहा, "यह साल मेरे लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा और अगले साल में अच्छी फिल्मों में काम करना चाहता हूं। उम्मीद है कि अगले साल मैं कोई बड़ी खबर दे पाऊंगा।'' उन्होंने कहा कि इस साल अच्छी फिल्में न मिलने के कारण उन्होंने अभिनेता के तौर पर ज्यादा काम नहीं किया और केवल निर्माता के रूप में ही अपना भाग्य आजमाया।''

End of content

No more pages to load