Bollywood News


'क्या कूल हैं हम 3' को लेकर सेंसर बोर्ड का रुख नरम नहीं : तुषार कपूर

'क्या कूल हैं हम 3' को लेकर सेंसर बोर्ड का रुख नरम नहीं : तुषार कपूर
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म क्या कूल है हम 3 के लिए सेंसर बोर्ड ने अपना रूख नरम नही किया है । तुषार कपूर की फिल्म क्या कूल है हम प्रदर्शित होने जा रही है। चर्चा थी कि एकता कपूर के बैनर तले बनी इस फिल्म के द्विअर्थी संवादों और अश्लील दृश्यों के कारण सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन बताया जाता है कि फिल्म के कुछ दृश्यों को काटने के बाद इसे पास कर दिया गया है।

तुषार कपूर ने इन खबरों का खंडन किया है कि सेंसर बोर्ड अब उनकी फिल्म को लेकर नरम पड़ गया है। तुषार कपूर ने कहा ''सेंसर बोर्ड नरम नहीं हुआ है। कई स्क्रीनिंग्स के बाद फिल्म को स्वीकृति दे दी गई है और सेंसर बोर्ड ने हमारी फिल्म के साथ पूरा न्याय किया है। फिल्म की कहानी और मनोरंजन को कायम रखते हुए फिल्म ने सेंसर सर्टिफिकेट हासिल किया है। यानी सेंसर बोर्ड की ओर से यह एक न्यायपूर्ण प्रक्रिया थी और सेंसर बोर्ड ने नरम रुख अख्तियार नहीं किया।''

End of content

No more pages to load