Bollywood News


अभिनेत्रियों को हास्यप्रद किरदार मिलने चाहिए : तब्बू

अभिनेत्रियों को हास्यप्रद किरदार मिलने चाहिए : तब्बू
बॉलीवुड में 'बीवी नंबर.1' और 'हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में अपने हास्यप्रद किरदारों से लोगों का मनोरंजन कर चुकीं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तब्बू का कहना है कि अभिनेत्रियों को ऐसे किरदार बहुत अधिक नहीं मिलते। उन्होंने अभिनेत्रियों को भी ऐसे हास्यप्रद किरदार देने का समर्थन किया है।

तब्बू से जब पूछा गया कि वह अब हल्के-फुल्के मिजाज की फिल्में क्यों नहीं करतीं, उन्होंने कहा, "इस तरह की फिल्में बहुत अधिक नीं बनती हैं। ऐसा नहीं है कि मैं इन्हें नहीं करती। मुझे नहीं मालूम कि अभिनेत्रियों को हास्यप्रद भूमिकाएं मिलती भी हैं या नहीं?" तब्बू को आगामी फिल्म 'फितूर' में देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कॉमेडी करना चाहती हैं।

End of content

No more pages to load