1990 के दशक में 'सीहॉक्स' और 'बनेगी अपनी बात' जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय कर चुके अभिनेता आर. माधवन का कहना है कि अब वह छोटे पर्दे का रुख तभी करेंगे, जब उन्हें अच्छे पैसे मिलेंगे।
माधवन ने यहां आईएएनएस से कहा, "मैं टेलीविजन शो के बारे में तभी सोच सकता हूं अगर मुझे अच्छे पैसे मिले। एक फिल्म स्टार एक फिल्म स्टार है और आप उसे इससे दूर नहीं ले जा सकते। हालांकि, फिल्म करते हुए पैसों के बारे में नहीं सोचता, लेकिन मैं टेलीविजन पर केवल प्रचार करना पसंद करता हूं।"
आर. माधवन ने 'तोल मोल के बोल' और 'डील ऑर नो डील' जैसे रियलिटी शो में भी काम किया है। इसके अलावा, वह बॉलीवुड और दक्षिणी सिनेमा के पसंदीदा अभिनेता हैं।
'रहना है तेरे दिल में', 'रंग दे बसंती', 'तनु वेड्स मनु' और 'थ्री ईडियट्स' जैसी फिल्मों के पहचाने जाने वाले माधवन 'साला खडूस' में एक कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
खेल पर आधारित फिल्म, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है, जिसमें रितिका सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
पैसा ज्यादा मिले तभी छोटे पर्दे पर काम करूंगा : माधवन
Sunday, January 31, 2016 11:30 IST



