Bollywood News


मैं अनुपम खेर के साथ हूं : शबाना

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने बुधवार को अनुपम खेर का समर्थन किया। अनुपम को पाकिस्तानी वीजा देने से मना कर दिया गया है। शबाना ने कहा कि एक बार इस तरह की स्थिति का सामना उनके पति और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी किया था।

शबाना ने ट्वीट किया, `कुछ साल पहले पाकिस्तान के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जावेद अख्तर को वीजा देने से इनकार कर दिया गया था। आयोजक ने पूरी यात्रा रद्द कर दी। यदि अनुपम को वीजा से इंकार किया गया है, तो मैं उनके साथ हूं।`

अनुपम ने मंगलवार को कहा कि उन्हें कराची साहित्योत्सव में शामिल होने के लिए पाकिस्तान ने वीजा नहीं दिया। जबकि आयोजन में हिस्सा लेने जाने वाले 18 भारतीयों में से 17 को वीजा दे दिया गया। सिर्फ अनुपम को वीजा नहीं दिया गया।

अनुपम ने बुधवार को कहा कि अब उन्हें वीजा की पेशकश की गई है। लेकिन 60 साल के अभिनेता ने इन तारीखों पर अपने दूसरे कार्यक्रम तय कर लिए हैं और वह अब पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

End of content

No more pages to load