Bollywood News


तलाक से जुड़े सवालों पर कन्नी काट गईं करिश्मा

तलाक से जुड़े सवालों पर कन्नी काट गईं करिश्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर शनिवार को अपने तलाक से जुड़े सवालों पर कन्नी काट गईं। उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल फिल्में करने के लिए तैयार नहीं हैं।

करिश्मा 'नाईका डॉट कॉम फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स' में मौजूद थीं। इस दौरान उनसे उनके तलाक से जुड़ी खबरों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बीच में टोकते हुए कहा,'नो कमेंट्स, शुक्रिया।'इसके बाद वह आगे बढ़ गईं।

रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा के पति संजय कपूर ने तलाक की अर्जी में दावा किया है कि करिश्मा ने उनसे पैसों के लिए शादी की थी और वह केवल एक पत्नी और बहू ही नहीं, बल्कि मां के रूप में भी असफल रहीं।

संजय ने यह भी दावा किया कि करिश्मा उन्हें उनके बच्चों से भी नहीं मिलने देती हैं। करिश्मा और संजय के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर जोरआजमाइश चल रही है। यह मामला अभी अदालत में है।

अभिनेत्री के वकील का कहना है कि वह अदालत को बताएंगे कि संजय के इस तरह की मनगढंत कहानियां फैलाने और इस बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने के चलते बच्चों को काफी नुकसान हो रहा है। करिश्मा को पिछली बार फिल्म 'डेंजरस इश्क' में देखा गया था।

End of content

No more pages to load