Bollywood News


अनिल कपूर 'जी सिने अवार्डस-2016' में धमाल को तैयार

अनिल कपूर 'जी सिने अवार्डस-2016' में धमाल को तैयार
अपने दमदार अभिनय और नृत्य शैली के लिए चर्चित अभिनेता अनिल कपूर आगामी शो 'जी सिने अवार्डस् 2016' में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं।

अनिल ने यहां 'जी सिने अवार्डस' के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं काफी समय बाद प्रस्तुति दे रहा हूं।

हर इंसान को काम करते रहना चाहिए और यही कारण है कि मैं अब भी जवान दिखता हूं, क्योंकि मैं अपने काम का भरपूर आनंद लेता हूं। मैं प्रस्तुति के इस मौके का इंतजार कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, मैं अपनी प्रस्तुति को लेकर काफी उत्साहित और घबराया हुआ भी हूं। मैं अभ्यास शुरू कर दूंगा और यह मेरे लिए यह काफी अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज होगी। अभिनेता शाहिद कपूर और फिल्मकार करण जौहर इस शो की मेजबानी करेंगे। शाहिद ने कहा, मैं इस शो की मेजबानी के लिए काफी उत्साहित हूं, लेकिन सबसे ज्यादा मैं इस बात के लिए उत्साहित हूं कि काफी लंबे समय बाद मैं अनिल कपूर को प्रस्तुति देते हुए देखूंगा। पुरस्कार समारोह का आयोजन यहां 20 फरवरी को होगा और टीवी पर इसका प्रसारण 5 मार्च को होगा।

End of content

No more pages to load