Bollywood News


हम 'नीरजा' को बेचने का प्रयास नहीं कर रहे : सोनम

हम 'नीरजा' को बेचने का प्रयास नहीं कर रहे : सोनम
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि निर्माता 'नीरजा' फिल्म बनाकर साहसी विमान परिचारिका नीरजा भनोट को बेचने का प्रयास नहीं कर रहे, बल्कि उनका इरादा नीरजा की कहानी से लोगों को प्रेरित करना है, जिनकी मौत अगवा किए गए एक विमान में दूसरों की जान बचाने के दौरान हो गई थी। सोनम कपूर शुक्रवार को सेंट जेवियर कॉलेज पहुंचीं, जहां नीरजा पढ़ी थीं। उन्होंने कॉलेज में नीरजा के नाम व उनकी उपलब्धियों के विस्तृत विवरण वाले एक शिलापट्ट का अनावरण किया।

यह शिलापट्ट कॉलेज की दीवार में लगाया जाएगा।सोनम ने कहा, "इस कॉलेज ने मुझे यह मौका दिया, जिससे मैं बेहद खुश हूं और नीरजा को यह सम्मान दे रही हूं, जो हमेशा कॉलेज की दीवार पर मौजूद रहेगा।"सन् 1986 में पैन अमेरिकन के एक विमान (फ्लाइट 73) को अगवा कर लिया गया था, जिसमें नीरजा एयर हॉस्टेस थीं।

End of content

No more pages to load