Bollywood News


मल्लिका शेरावत ने ओबामा से मुलाकात की

मल्लिका शेरावत ने ओबामा से मुलाकात की
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने बताया कि उनकी किस्मत अच्छी है कि उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की। मल्लिका (39) ने ओबामा के साथ अपनी एक सेल्फी ट्विटर पर साझा की, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मल्लिका ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, `करिश्माई राष्ट्रपति ओबामा के साथ फिर मुलाकात करना भाग्यशाली होना है।`



मल्लिका ने हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्होंने कब और कहां ओबामा से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने लॉस एंजेलिस में वर्ष 2011 में टी पार्टी में ओबामा से मुलाकात की थी।

अभिनेत्री को 'ख्वाहिश' और 'मर्डर' जैसी फिल्मों में बोल्ड दृश्यों के लिए जाना जाता है और उन्हें आखिरी बार 2015 की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में देखा गया था।

End of content

No more pages to load