अभिनेत्री यामी गौतम आगामी फिल्म 'काबिल' में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। वहीं उन्होंने कहा कि वह उनके साथ मंच साझा करने को उत्साहित हैं। वह नर्वस भी हैं, क्योंकि उनसे उन्हें काफी प्रेरणा मिली है। यामी ने कहा, "मैं उनके (ऋतिक) के साथ काम करने का अवसर पाकर बहुत उत्साहित हूं। मैं उनके साथ मंच साझा करने को लेकर नर्वस हूं। वह बहुत बड़े स्टार हैं और मैं हमेशा उनके काम से प्रेरित रही हूं। मुझे यकीन है कि उनके साथ काम करना अद्भुत होगा, इसलिए मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"
फिल्म ऋतिक के फिल्मकार पापा राकेश रोशन द्वारा निर्मित होगी और इसका निर्देशन संजय गुप्ता करेंगे। यामी को 'विकी डोनर', 'टोटल सियपा' और 'बदलापुर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं वह फिल्म 'सनम रे' में अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ नजर आएंगी। उन्होंने कहा, "मुझे कहानी और मेरा किरदार बहुत पसंद है। तथ्य यह भी है कि यह पहली प्रेम कहानी है जो मैं कर सकती हूं, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। कोई भी प्रेम कहानी गीतों के बिना पूरी नहीं हो सकती।" फिल्म 'सनम रे' के ट्रेलर को देख यामी और पुलकित की केमस्ट्री के लिए काफी सराहना की गई है। दिव्या खोसला कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सनम रे' शुक्रवार को रिलीज होगी।
ऋतिक के साथ काम करने को यामी उत्साहित
Saturday, February 13, 2016 14:30 IST



