Bollywood News


राम माधवानी की वजह से 'नीरजा' में काम किया : शेखर

राम माधवानी की वजह से 'नीरजा' में काम किया : शेखर
फिल्म 'नीरजा' के साथ अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण कर रहे गायक-संगीतकार शेखर रवजियानी ने कहा कि उन्होंने निर्देशक राम माधवानी के साथ दोस्ती के चलते इस फिल्म में काम किया।

शेखर ने यहां कहा, `राम कई सालों से मेरे करीबी दोस्त हैं और उन्होंने मुझे फिल्म करने के लिए जोर दिया और मैं दोस्ती के कारण मना नहीं कर सकता था।`

वह फिल्म की शूटिंग के समय कैमरे का सामना करते हुए वह चिंतित नहीं थे।उन्होंने कहा, `जहां राम जैसा फिल्म-निर्देशक हो तो चिंता करने की कोई बात ही नहीं है। काम सरल और तनाव-मुक्त है। मैंने बहुत आनंद लिया, यह बहुत खूबूसरत फिल्म थी।`

नीरजा भनोट की बायोपिक 'नीरजा' में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं उन्होंने विमान अपरहरण के दौरान अपनी जान देकर लोगों की जान बचाई थी।

इस बारे में बात करते हुए शेखर ने कहा, `सोनम शानदार हैं और वह 'आई हेट लव स्टोरीज' के बाद से मेरी अच्छी दोस्त हैं। इसमें मैंने संगीत दिया था। फिल्म में सोनम नीरजा भनोट और राम माधवानी फिल्म निर्देशक हैं तो मैं बहुत खुश हुआ।`

End of content

No more pages to load