Bollywood News


सुशांत ने शुरू की 'राब्ता' की शूटिंग!

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी ने उनका दिल छू लिया है। यह फिल्म निर्माता दिनेश विजान के करियर की पहली फिल्म है।

सुशांत ने ट्विटर पर लिखा, `फिल्म की कहानी दिल को छू गई है। फिल्म की स्क्रिप्ट ने मुझे पिछले एक साल से प्रभावित किया हुआ है।` इस फिल्म में कृति सैनन प्रमुख भूमिका में होंगी।

सुशांत सिंह राजपूत को जहां पिछली बार फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में देखा गया था, वहीं कृति को आखिरी बार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'दिलवाले' में देखा गया था।

End of content

No more pages to load