Bollywood News


बायोपिक का हिस्सा बनना चाहती हैं परिणीति

बायोपिक का हिस्सा बनना चाहती हैं परिणीति
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वह बायोपिक में अभिनय करना चाहती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह बायोपिक में अभिनय करना पसंद करेंगी? परिणीति ने मुंबई बताया कि बिल्कुल, मैं बायोपिक का हिस्सा बनना पसंद करूंगी। यह अच्छा विचार है और व्यक्ति प्रेरणादायक हैं, मैं इसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी।"

बॉलीवुड में 2011 की फिल्म 'लेडिस वर्सेस रिकी बहल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अभी नहीं सोचा है कि वह किसका किरदार निभाना चाहेंगी। परिणीति (27) ने कहा कि मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा है कि मैं किसका किरदार निभाना चाहूंगी। अगर मैं यह सोच सकती तो मैं लेखक होती।

परिणीति ने बताया कि वह अपने लिए अच्छा और अच्छा प्रस्ताव (बायोपिक पर) आने का इंतजार कर रही हैं। परिणीति को बड़े पर्दे पर आने वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में देखा जाएगा। यह अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित होगी। उन्हें मनीष शर्मा के प्रोडक्शन में एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load