Bollywood News


विद्या बालन केरल की शान

विद्या बालन केरल की शान
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन को प्राइड ऑफ केरल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। विद्या केरल से ही हैं। यह सम्मान प्राप्त करने वाली 'कहानी' की अभिनेत्री 'परिणीता', 'द डर्टी पिक्चर', 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर चुकी है।

उन्हें गैर-सांप्रदायिक, गैर राजनीतिक संगठन विश्व समुदाय मलयाली परिषद और कैराली टीवी द्वारा सम्मानित किया गया। विद्या ने ट्वीट किया है कि विश्व मलयाली परिषद और कैराली टीवी केरल पुरस्कार का गौरव प्राप्त हुआ।

विद्या बालन बड़े पर्दे पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'टीई3एस' में नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load