Bollywood News


अच्छा-बुरा निर्देशक के हाथ में : सोनम

अच्छा-बुरा निर्देशक के हाथ में : सोनम
अभिनेत्री सोनम कपूर ने बताया कि वह निर्देशक की अभिनेत्री हैं और अच्छा या बुरा अभिनय निर्देशक के हाथ में होता है। मनोरंजन-जगत के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। जब सोनम से पूछा गया कि कौन-सी तारीफ उन्हें सबसे अधिक पसंद आई?

इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी, `मैं अपने निर्देशक (राम माधवानी) से हमेशा पूछती थी कि राम मैं सही थी ना, मैं सही हूं ना। मैं निर्देशक की अभिनेत्री हूं, अगर निर्देशक संतुष्ट हैं तो मेरे लिए काम अच्छा है और दिन के अंत में अगर मैंने अच्छा काम किया तो वह निर्देशक की वजह से और अगर मैं बुरा करती हूं तो वह भी निर्देशक की वजह से ही होता है।`

इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट अटेंडेंट के लिए आयोजित स्क्रीनिंग में उपस्थित सोनम ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित किरदार निभाने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट से प्रशिक्षण लेती थीं।

सोनम पाकिस्तान में फिल्म रिलीज न होने से निराश हैं। सोनम ने ट्विटर पर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

सोनम को फिल्म जगत के सोशल कैंपेन का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि वह इसकी आभारी हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

End of content

No more pages to load