Bollywood News


'दिल्ली 6' के साथ जुड़ी हैं अभिषेक की अच्छी यादें

'दिल्ली 6' के साथ जुड़ी हैं अभिषेक की अच्छी यादें
अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'दिल्ली 6' को रिलीज हुए भले ही सात साल बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म के साथ उनकी अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म 2009 में रिलीज हुई। फिल्म में सोनम कपूर, ओम पुरी, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर और दिव्या दत्ता ने महत्पूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

अभिषेक ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। खास फिल्म और अच्छी यादें।"

अभिषेक बच्चन को आखिरी बार निर्देशक उमेश शर्मा की फिल्म 'ऑल इज वैल' में देखा गया था। अगली बार वह लेखक-निर्देशक जोड़ी साजिद-फरहाद की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 3' में नजर आएंगे।

फिल्म में रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, लिसा हेडन, जैकलिन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी जैसे सितारे भी हैं।

End of content

No more pages to load