जाट समुदाय से संबंधित बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे जाट समुदाय से आग्रह किया है कि वे हिंसा का सहारा न लें और शांतिपूर्ण ढंग से समस्या का हल निकालें।
रणदीप ने शनिवार को अपनी मातृ भाषा हरियाणवी में कई ट्वीट किए।उन्होंने लिखा, `राम राम। अपने घर को ही जलाने का क्या फायदा? केवल बातचीत से ही इस समस्या का हल निकल सकता है। भाइयों, कृपया यह तोड़फोड़ बंद करो। जाट विरोध, जाट आरक्षण।
रणदीप ने शनिवार को अपनी मातृ भाषा हरियाणवी में कई ट्वीट किए।
उन्होंने लिखा, `राम राम। अपने घर को ही जलाने का क्या फायदा? केवल बातचीत से ही इस समस्या का हल निकल सकता है। भाइयों, कृपया यह तोड़फोड़ बंद करो। जाट विरोध, जाट आरक्षण।`
उन्होंने यह भी लिखा, `उन्माद की जरूरत नहीं है। मामले का राजनीतिकरण न करें। पूरे देश ने आपकी समस्या सुनी है। अब यह तोड़फोड़ बंद करें। आगे बढ़ें और अपनी मांगें शांतिपूर्ण ढंग से रखें।`
जाट समुदाय ने सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है।
हरियाणा से मिली खबरों के मुताबिक, आंदोलनकारियों की भीड़ में घुसे असामाजिक तत्व कई स्थानों पर सरकारी संपत्तियों, बसों और दूसरे निजी वाहनों और संपत्तियों को आग लगा रहे हैं, लूटपाट मचा रहे हैं और सड़क और रेल मार्ग बाधित कर रहे हैं।
रणदीप हुड्डा का जाट प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण वार्ता का आग्रह
Wednesday, February 24, 2016 18:30 IST


