Bollywood News


सोनम कपूर, फवाद खान पाकिस्तानी विज्ञापन में

सोनम कपूर, फवाद खान पाकिस्तानी विज्ञापन में
रोमांटिक हास्य फिल्म 'खूबसूरत' में अपने बेहतरीन ऑनस्क्रीन तालमेल के जरिए दर्शकों के दिल को लुभाने वाले कलाकार सोनम कपूर और फवाद खान अब एक पाकिस्तानी विज्ञापन में साथ दिखाई दिए हैं। ब्रांड 'तरंग' के लिए बने विज्ञापन में दोनों 'खूबसूरत' में निभाए अपने किरदारों जैसे ही दिखाई दे रहे हैं।

'खूबसूरत' से बॉलीवुड में अपनी अभिनय की पारी शुरू करने वाले फवाद वीडियो में प्रिंस चार्मिग की भूमिका में और सोनम सिंड्रेला के किरदार में नजर आ रही हैं।शशांक घोष निर्देशित 'खूबसूरत' को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

फवाद इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ 'कपूर एंड संस' में दिखाई देंगे।इसी बीच विमान परिचारिका नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित सोनम की फिल्म 'नीरजा' 19 फरवरी को रिलीज हुई थी।

End of content

No more pages to load