अभिनेता विन डीजल अभिनीत 'एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' 20 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, मारधाड़ से भरपूर फिल्म के प्रोडक्शन का काम फिलहाल टोरंटो में चल रहा है। डोमिनिकन गणराज्य में फिल्म की अतिरिक्त शूटिंग हुई।
यह फिल्म रिवॉल्यूशन स्टूडियोज, रोथ क्रीशचनवौम फिल्म्स और डिजल्स वन रेस फिल्म द्वारा निर्मित होगी।डी.जे क्रुशो द्वारा निर्देशित फिल्म में डीजल का किरदार अपने अलग अंदाज में नजर आएगा, जिसमें वह पंडोरा बॉक्स का रहस्य सुलझाते नजर आएंगे।
रॉब कोहेन द्वारा निर्देशित 2002 की मूल फिल्म डिजल द्वारा अभिनीत थी, जिसमें जेंडर केज के स्टार अंडरग्राउंड नजर आए थे।फिल्म के सीक्लव में डीजल नहीं थे, जिसके चलते आइस क्यूब ने 2005 की फिल्म 'एक्स एक्स एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।फिल्म में रूबी रोज, नीना डॉब्रेव और डोनी येन जैसे कलाकार होंगे।
दीपिका, विन की 'XXX' जनवरी 2017 में होगी रिलीज
Sunday, February 28, 2016 19:30 IST


