Bollywood News


सिकंदर फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित

सिकंदर फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित
बॉलीवुड अभिनेता सिकंदर ने कहा कि वह फिल्म 'तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव' में अपने किरदार को मिली प्रशंसा से काफी उत्साहित हैं।

थियेटर में अपने सह-कलाकार मनीष पाल के साथ मौजूद सिकंदर ने कहा, "मैं खुश हूं कि लोग हंस रहे हैं। हम थियेटर के अंदर थे और पूरा परिवार और बच्चे आनंद ले रहे हैं। बच्चों को फिल्म देखने के लिए आना चाहिए, क्योंकि यह मजेदार है।" उन्होंने कहा, "मैं काफी रोमांचक हूं, और उनकी प्रतिक्रियाओं को देखकर खुश हूं। मैं अच्छा और अद्भुत महसूस कर रहा हूं। प्रशंसा सुनना काफी अच्छा है।"

फिल्म में सिकंदर दो अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो फिल्मकार (मनीष द्वारा चित्रित)के संघर्ष पर आधारित है। वह ओसामा बिन लादेन के हमशक्ल के होने के कारण प्रद्मुम्न सिंह के किरदार का इस्तेमाल करता है। वहीं फिल्म में वेष बदलने के कारण हास्य स्थिति उत्पन्न होता है।

फिल्म 'तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव' अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित है। इससे पहले उन्होंने 'तेरे बिन लादेन' का निर्देशन किया था।

End of content

No more pages to load