Bollywood News


जैकलीन की ये लाल ड्रेस है गर्मियों के लिए कूल

जैकलीन की ये लाल ड्रेस है गर्मियों के लिए कूल
अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल से हमें प्रभावित करते आई है और इस गर्मी से निज़ात पाने के लिए जैकलीन की यह लाल ड्रेस हर लड़की के वार्डरोब के लिए ज़रूरी है।

जैकलीन हाल ही में एक खूबसूरत लाल स्ट्रैपी ड्रेस में नज़र आई थी जिसमे वह काफ़ी हॉट लग रही थी।

खुले बाल, हल्का मेकअप, सुनहेरे रंग के इयरिंग और स्ट्रैपी हील के साथ जैकलीन का यह लुक बिल्कुल परफ़ेक्ट लग रहा था और गर्मी से निजात पाने के लिए इस तरह के ड्रेसिंग स्टाइल से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।


साटन लोला बाय सुमन बी ड्रेस और बीज एंकल-स्ट्रैप सैंडल में नज़र आई जैकलीन का यह पूरा लुक तान्या घावरी द्वारा स्टाइल किया गया था और शान मुथथिल द्वारा किये गए मेकअप और हेयर स्टाइल ने इस लुक में चार चांद लगा दिए।

जैकलीन का यह लुक सिंपल था लेकिन गर्मी के लिए परफ़ेक्ट है।

End of content

No more pages to load