Bollywood News


सेक्सुअल हर्रेसमेंट आरोपी के साथ कभी काम नहीं करुँगी : दीपिका पदुकोण

सेक्सुअल हर्रेसमेंट आरोपी के साथ कभी काम नहीं करुँगी : दीपिका पदुकोण
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई थी की दीपिका मीटू मूवमेंट में सेक्सुअल हर्रास्मेंट के आरोपी लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नज़र आने वाली हैं. इस खबर से दीपिका के फैन बिलकुल भी खुश नहीं हुए और नाराज़गी ज़ाहिर करने के लिए ट्विटर पर #notmydeepika काफी ट्रेंड करने लगा था .पर क्या दीपिका सच में लव रंजन या अन्य किसी सेक्सुअल हर्रेस्मेंट के आरोपी के साथ कभी काम करना चाहेंगी, इसका जवाब मिला हाल ही में उनके एक इंटरव्यू में.

वोग मैगज़ीन के साथ हुए इस इंटरव्यू में जब दीपिका से पूछा गया की क्या वो भविष्य में किसी सेक्सुअल हर्रेसमेंट के आरोपी के साथ काम करेंगी तो उन्होंने साफ़ तौर पर मन कर दिया `नहीं! कभी नहीं!` दीपिका के जवाब से लगता है की उनके चाहने वालों की बात उन तक पहुंच गयी है.

मीटू मूवमेंट में एक महिला ने लव रंजन पर सेक्सुअल हर्रेसमेंट के आरोप लगाये थे और लव के साथ दीपिका के काम करने की अफवाहें तब सामने आई जब हाल ही में उन्हें और रणबीर कपूर को लव के ऑफिस के बहार साथ देखा गया.

फ़िलहाल उनके फैन्स के लिए ये रहत की खबर है,

दीपिका जल्द ही मेघना गुलज़ार की अगली फिल्म `छपाक` में एसिड अटैक सरवाईवर लक्ष्मी अग्रवल की भूमिका में नज़र आएंगी. 2020 के शुरुआत में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मासी भी नज़र आएँगे. जिसके बाद दीपिका कबीर खान की 1983 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की कपिल देव के कप्तानी में जीत पर बेस्ड फिल्म `83` में पतिदेव रणवीर सिंह के साथ कपिल देव की पत्नी की भूमिका में भी नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load