Bollywood News


साहो ट्रेलर - एक्शन और स्टंटस से भरपूर!

साहो ट्रेलर - एक्शन और स्टंटस से भरपूर!
डायरेक्टर सुजीत की प्रभास और श्रद्धा कपूर स्‍टारर साल की मोस्ट अवेटेड फिल्‍म `साहो` का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है।

एक्शन से भरे ट्रेलर में प्रभास जबरदस्‍त स्टंट्स करते दिख रहे हैं और साथ में हॉलिवुड लेवल के VFX नज़र आ रहे हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में कभी कभी देखने को मिलते हैं। देखिये :-

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvbEQwLXp0Q0Z5ZEE=

फ़िल्म में प्रभास एक अंडर कवर पुलिसवाले हैं उनके करैक्टर का नाम ट्रेलर में भी नहीं पता चलता जो और उत्साह बढ़ाता है वहीं श्रद्धा कपूर एक क्राइम ब्रांच अफसर अमृता नायर के रोल में दिखेंगी। एक बात तो क्लियर है कि फिल्म में ऐक्शन, स्टंट्स और सस्पेंस की कमी नहीं है और इन सब के हमें प्रभास और श्रद्धा के बच रोमांस भी दिखाई देगा।

गौरतलब है कि, साहो को बनने में करीब दो साल लगे हैं और प्रभास की ये फ़िल्म टॉलिवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्‍म है जिसके बजट 300 करोड़ से भी ज़्यादा बताया जा रहा है।

ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी फ़िल्म की थीम पर जच रहा है। श्रद्धा कपूर अपने करियर में पहली बार ऐसे किरदार में नजर आ रही हैं।

साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के साथ जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश और बाकी कैरेक्टर्स का इंट्रो लुक भी काफी शानदार रहा है। डायरेक्‍टर सुजीत की ये फिल्‍म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू और मलयालम में 30 अगस्‍त 2019 को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load