Bollywood News


आनंद एल राय की अगली फिल्म में होंगी कृति सेनन

आनंद एल राय की अगली फिल्म में होंगी कृति सेनन
खबर है की कृति ने एक नयी फिल्म साइन की है, फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं है पर फिल्म को प्रोडूस करेंगे आनंद एल राय और डायरेक्ट करेंगे 2014 में आई सिद्दार्थ - परिणीती की फिल्म 'हँसी तो फसी' फेम विनिल मैथ्यू.

विनिल वैसे एड फिल्म डायरेक्टर हैं लेकिन हँसी तो फसी से उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में अपना सफल डेब्यू किया था तो फिल्मों के मामले में उनका ट्रैक रिकॉर्ड अब तक सफल रहा है.

वहीँ फिल्म के प्रोडूसर आनंद राय के प्रोडक्शन में बनी आखिरी फिल्म शाहरुख़ खान. कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की 'जीरो' थी जो फ्लॉप रही थी, आनंद राय की आखिरी बड़ी हिट 2017 में आई 'शुभ मंगल सावधान' थी.

कृति की बात करें तो उनकी आखिरी हिट इसी साल की 'लुक्का - छुप्पी' थी वहीँ दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी हालिया रिलीज 'अर्जुन पटियाला' फ्लॉप रही.

अब विनिल मेथ्यु के डायरेक्शन में फिल्म बन रही है तो हम एक बढ़िया फिल्म की उम्मीद लगा सकते हैं. फ़िलहाल कृति की अप्कमिंग फिल्म्स अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 4' और अर्जुन कपूर और संजय दत्त के साथ 'पानीपत' है.

End of content

No more pages to load