Bollywood News


रणबीर - आलिया अगले साल करेंगे शादी: खबरों का बाज़ार गर्म

रणबीर - आलिया अगले साल करेंगे शादी: खबरों का बाज़ार गर्म
विराट कोहली - अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर - आनंद आहूजा और रणवीर सिंह - दीपिका पादुकोण के बाद बॉलीवुड में अगला नंबर रणबीर कपूर और अलिया भट्ट का.

जी, खबर है हाल ही में रणबीर कपूर अलिया भट्ट के माता - पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान से मिले और शादी के लिए अलिया भट्ट का हाथ मांग लिया या ये कहें कि पूरी की पूरी अलिया है मांग ली.

इस खबर से जहाँ अलिया भट्ट और रणबीर कपूर के कई चाहने वालों का दिल टूट गया वहीँ उनके फैन्स जो की उनकी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से ज्यादा उत्सुक दोनों के रिलेशनशिप को लेकर हैं वो बहुत खुश हुए.

खबर ये भी है कि रणबीर की माँ 'नीतू कपूर' रणबीर-अलिया को साथ में मूव इन करने के लिए भी कह चुकी हैं, अगर ये सच है तो जल्दी ही लाखों फैन्स के दिल टूटने वाले हैं और बॉलीवुड के गलियारों में शादी की शहनाइयाँ बजने वाली हैं.

हालांकि इससे पहले भी खबर थी कि अलिया ने शादी के लिए लेहंगा आर्डर किया है लेकिन उनके पिता महेश भट्ट ने ख़बरों को नकार दिया था.

रणबीर और अलिया अयान मुख़र्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' धर्मा प्रोडक्शन द्वारा प्रोडूस की जा रही है, फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय भी नज़र आएँगे. फिल्म का लोगो इस साल मार्च में लांच हुआ था और फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load