`दूरबीन` ने जब से अलिया भट्ट के साथ उनका अप्कमिंग ट्रैक `प्राडा` अनाउंस किया है तब से अलिया के फैन्स गाने को लेकर काफी उत्साह है और आख़िरकार अलिया भट्ट का डेब्यू पंजाबी म्यूजिक विडियो "प्राडा` यूट्यूब पर आज रिलीज़ हो गया है.
फैन्स इस गाने के लिए काफी उत्साहित थे और गाना फैन्स की उम्मीद पे खरा भी उतरता है, अपने पहले पंजाबी म्यूजिक विडियो में अलिया भट्ट बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं और उनकी अदाएं और एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं जो म्यूजिक को सूट कर रहे हैं.
aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvUFY0TE1Zc3Rmbkk=
इससे पहले `दूरबीन` का गाना `लम्बेर्गिन्नी` भी सुपरहिट रहा था और अब अलिया भट्ट के साथ `प्राडा` के रूप में एक और सुपरहिट ट्रैक अपने फैन्स के लिए लेकर आये हैं. गाने की बीट्स कमाल की हैं और जल्दी ही गाना आपको टीवी, रेडियो और हर डिस्क में बजता सुनाई देगा.
गाने को लिखा है और कंपोज़ `दूरबीन` ने ही किया है सिंगर श्रेया शर्मा की आवाज़ भी अलिया भट्ट पर काफी सूट कर रही है.
प्राडा पंजाबी गाने `वे मैं चुम्म चुम्म रखदी फिरां` से इंस्पायर्ड है.
अलिया भट्ट का डेब्यू पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘प्राडा’ रिलीज़
Tuesday, August 13, 2019 13:48 IST


