Bollywood News


बाटला हाउस एडवांस बुकिंग: धीमा रिस्पांस!

बाटला हाउस एडवांस बुकिंग: धीमा रिस्पांस!
15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली जॉन अब्राहम - मृणाल ठाकुर स्टारर 'बाटला हाउस' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब तक मिले रेस्पौन्स के मुताबिक एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कुछ खास नंबर्स नहीं दिखाए हैं.

निखिल अडवाणी की इस फिल्म की कई शहरों में कल और कईयों में आज एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी, अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के मुंबई और दिल्ली में 5% के आस पास शोज हाउसफुल हैं, आंकड़ों में आज भी कोई ख़ास सुधार नहीं हुआ है.

बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, पुणे और कोलकाता में फिल्म का अभी तक खाता भी नहीं खुला है,

बाटला हाउस 2008 में हुए दिल्ली के जामिया नगर में हुए के बाटला हाउस एनकाउंटर की अगुवाई करने वाले ऑफिसर डीसीपी संजीव कुमार यादव पर आधारित है.

फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ मृणाल ठाकुर भी देखने को मिलेंगी. बाटला हाउस को लिखा है रितेश शाह ने और प्रोडूस किया है भूषण कुमार ने.

End of content

No more pages to load