Bollywood News


बाटला हाउस: दूसरे दिन धीमी पड़ी फिल्म, इतनी हुई कमाई

बाटला हाउस: दूसरे दिन धीमी पड़ी फिल्म, इतनी हुई कमाई
निखिल अडवाणी की 'बाटला हाउस' को क्लैश के बावजूद पहले दिन एक बड़ी ओपनिंग मिली और फिल्म ने 15 करोड़ से ज्यादा का बिज़नस किया.

मगर जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की फिल्म की रफ़्तार बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन छुट्टी न होने की वजह से कुछ धीमी पड़ गयी. आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 8 करोड़ का बिज़नस किया है.

बाटला हाउस हिंदुस्तान के इतिहास में हुए सबसे विवादित एनकाउंटर्स में से एक 'दिल्ली बाटला हाउस एनकाउंटर' पर आधारित है. फिल्म, क्रिटिक्स के साथ दर्शकों से भी अच्छा वर्ड ऑफ़ माउथ मिलने से आज और कल वीकेंड होने कि वजह से कमाई में उछाल दिखा सकती है.

फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ का बिज़नस किया और आज का बिज़नस मिलकर कुल 23 करोड़ के आस पास फिल्म कलेक्ट कर चुकी है. 70 करोड़ के बजट पर बनी 'बाटला हाउस' को हिट होने के लिए कम से कम 85 करोड़ रूपए की कमाई करनी होगी.

अगले हफ्ते कोई बड़ी बॉलीवुड रिलीज़ न होने का फायदा फिल्म को मिल सकता है. बाटला हाउस में जॉन अब्राहम के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, मनीश चौधरी और नोरा फतेही ने भी काम किया है.

End of content

No more pages to load