Bollywood News


‘मुंबई सागा’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी

‘मुंबई सागा’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी
जॉन अब्राहम की हालिया रिलीज़ 'बाटला हाउस' क्रिटिक्स के साथ-साथ लोगों को भी काफी पसंद आ रही है. निखिल अडवाणी की इस फिल्म का पहला दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रहा और फिल्म ने लगभग 15 करोड़ की कमाई भी कर ली है.

और अब जॉन के फैन्स के लिए एक खुशखबरी और है, उनकी अगली थ्रिलर फिल्म 'मुंबई सागा' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है. जॉन ने फिल्म का फर्स्ट लुक अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया-

View this post on Instagram

#MumbaiSaga2020

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on



पोस्टर काफी इंटरेस्टिंग है, फैक्ट्रीज से निकलता धुआं बंदूकों के ज़रिये दिखाया गया है जो आईडिया देता है की फिल्म एक तगड़ी एक्शन-थ्रिलर होने वाली है.

फिल्म में स्टारकास्ट ज़बरदस्त है, जॉन के साथ फिल्म में इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समीर सोनी और अमोल गुप्ते भी नज़र आएँगे.

फिल्म की टैगलाइन भी इंटरेस्टिंग है, 'बॉम्बे के मुंबई बन्ने तक की शॉकिंग कहानी'. मुंबई सागा को प्रोडूस करेंगे भूषण कुमार और डायरेक्ट करेंगे 'कांटे' और 'काबिल' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं संजय गुप्ता. फिल्म अगले साल 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load