Bollywood News


ऋतिक रोशन बने दुनिया के 'मोस्ट हैण्डसम मैन'

ऋतिक रोशन बने दुनिया के 'मोस्ट हैण्डसम मैन'
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन अपने हैण्डसैम लुक्स, करिश्माई पर्सनालिटी और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं जिनके भारत के साथ - साथ दुनिया भर में लाखों - करोड़ों फैन्स हैं.

वैसे तो ऋतिक ने अपने 19 साल के करियर में बहुत कुछ अचीव किया है जिसकी लिस्ट काफी लम्बी है लेकिन अब और लम्बी हो गयी है, हाल ही में एक इंटरनेशनल एजेंसी ने एक सर्वे में ऋतिक रोशन को दुनिया का 'मोस्ट हैण्डसैम मैन' चुना है.

जी, ऋतिक इस लिस्ट में हॉलीवुड के सुपरस्टार्स, अवेंजेर्स के कैप्टेन अमेरिका, 'क्रिस एवंस', ट्वाईलाईट फिल्म सीरीज के 'रॉबर्ट पैटीनसन' और इंग्लिश फुटबॉलर 'डेविड बेकहम को पछाड़ कर नंबर 1 चुने गए.

ऋतिक का इस बात पर कहना था की, 'मैं इसके लिए शुक्रगुज़ार हूं, देखा जाए तो ये कोई अचीवमेंट नहीं है, मुझे लगता है, अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चाहत और महत्व होना चाहिए, तो वो है चरित्र, एक अच्छा चरित्र आपको हमेशा आकर्षक बनाएगा."

ऋतिक की लास्ट फिल्म 'सुपर 30' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 150 करोड़ की कमाई कर ली है और वे जल्द ही टाइगर श्रॉफ और वानी कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म 'वॉर' में नज़र आएँगे जो एक एक्शन-थ्रिलर है. वॉर को डायरेक्ट किया है सिद्दार्थ आनंद ने और प्रोडूस किया है आदित्य चोपडा ने.

End of content

No more pages to load