Bollywood News


'इंशाअल्लाह' की शूटिंग 21 अगस्त से शुरू करेंगे सलमान

'इंशाअल्लाह' की शूटिंग 21 अगस्त से शुरू करेंगे सलमान
जब से संजय लीला भंसाली ने सलमान और अलिया के साथ 'इंशाअल्लाह' अनाउंस की है तब से सलमान और आलिया के फैन्स दोनों को पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं.

मगर काफी दिनों से बॉलीवुड की हवाओं में खबर उड़ रही है की सलमान खान - अलिया भट्ट स्टारर 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग सलमान की दबंग 3 की वजह से अटक गयी है लेकिन बात ये नहीं है.

बात ये है की फिल्म से जुड़े एक शख्स ने बताया है की 'मीडिया में काफी वक़्त से चर्चा में चल रही है की इंशाअल्लाह की शूटिंग दबंग 3 की वजह से टल गयी है जो की सच नहीं है, ये सिर्फ एक अफवाह है. फिल्म की शूटिंग सलमान और अलिया के साथ तय समय के अनुसार ही 21 अगस्त से ही शुरू होगी'.

सलमान और अलिया रीडिंग्स के लिए कई बार मिल भी चुके हैं और दोनों साथ में अच्छे भी लग रहे हैं, शुरुआत में अलिया सलमान के साथ काम करने को लेकर नर्वस थी लेकिन सलमान से मिलने के बाद सब ठीक है.

बता दें की इंशाअल्लाह एक रोमांटिक थ्रिलर होगी जो देश की सुरक्षा में लगे सलमान के किरदार के सीक्रेट मिशन पर आधारित होगी.

End of content

No more pages to load