Bollywood News


मैन वर्सेज वाइल्ड- पी एम् मोदी न यहाँ भी रचा इतिहास

मैन वर्सेज वाइल्ड- पी एम् मोदी न यहाँ भी रचा इतिहास
हाल ही में टेलीकास्ट हुए मैन वर्सेज वाइल्ड के एपिसोड में भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी आयरलैंड के मशहूर एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स के साथ भारत के जिम कॉर्बेट पार्क में एडवेंचर करते टीवी पर नज़र आये थे.

बेयर ग्रिल्स की बात मानी जाए तो भारत की राजनीति में इतहास रचने वाले पी एम् मोदी ने इस एपिसोड से ज़रिये भी एक नया इतिहास रच दिया है. भारत में मोदी जी के चाहने वालों ने इस एपिसोड को खूव देखा लेकिन बात ये नहीं है बात ये है की भारत के साथ इस एपिसोड को विदेशों में जमकर देखा गया और इसी वजह से ये स्पेशल एपिसोड दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला एपिसोड बन गया है.

जी, शो के स्टार और एंकर बेयर ग्रिल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी अपने फैन्स के साथ शेयर की. बेयर ग्रिल्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा "पीएम मोदी के साथ मैन vs वाइल्ड का एपिसोड आधिकारिक रूप से दुनिया का सबसे ट्रेंडिग टेलीविजन इवेंट रहा. 3.6 बिलियन. इसने सुपर बॉल के इवेंट को भी पछाड़ दिया है जिसके 3.4 बिलियन सोशल इंप्रेशन हैं. उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने इस शो को ट्यून इन किया".



शो के दौरान पी एम् मोदी और बेयर ग्रिल्स ने आपस में कई बातें शेयर की, जिसमे बेयर ने मोदी जी से कहा था की 'जिम कॉर्बेट काफी खतरनाक इलाका है', जिस पर पीएम मोदी का कहना था कि 'अगर प्रकृति से संघर्ष करोगे, नेचर के खिलाफ रहोगे तो आपको सब कुछ खतरनाक लगेगा. तब आपको इंसान भी खतरनाक लगेंगे. लेकिन अगर आप प्रकृति के साथ हैं, उसे प्यार करते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं तो जंगली जानवर भी आपका साथ देते हैं.'

शो के दौरान मोदी जी ने पर्यावरण के संरक्षण की भी बात की थी और कहा था इन्स्नाओं को अपने स्वार्थ से आगे बढ़ कर मानवता के बारे में सोचना चाहिए. मैन वर्सेज वाइल्ड का ये स्पेशल एपिसोड दुनिया के कई देशों में दिखाया गया. भारत में इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और मराठी समेत 8 भारतीय भाषाओं में प्रसारित किया गया.

End of content

No more pages to load