Bollywood News


आदित्य रॉय कपूर करेंगे गर्लफ्रेंड दिवा धवन से शादी?

आदित्य रॉय कपूर करेंगे गर्लफ्रेंड दिवा धवन से शादी?
आशिकी 2 फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड दिवा धवन के अफेयर की खबर अब पुरानी हो चुकी है, नई खबर ये है की अब दोनों शादी के अटूट बंधन में बंधने की तयारियां कर रहे हैं.

जी, ख़बरों के मुताबिक़ बॉलीवुड के हॉटेस्ट बचेलेर्स में से एक आदित्य भी जल्द ही गर्लफ्रेंड दिवा धवन से मंगनी करने वाले है, जिसके बाद अगले साल दोनों शादी करेंगे. दिवा और आदित्य काफी वक़्त से दुसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने वाले अदित्य उनके बारे में ज्यादा बात नहीं करते.

शो 'कॉफ़ी विद करन' में भी जब करन जोहर ने उनसे दिवा के बारे में सवाल किया था तब भी आदित्य ने यही कहा था की वे दोनों दोस्त हैं. तो, आखिर कौन हैं दिवा धवन जिन्होंने आदित्य का दिल जीत लिया है, आईये जानते हैं.

दीवा का जन्म न्यू यॉर्क में हुआ लेकिन उनके माता पिता इंडियन हैं, दिवा ने 14 साल की उम्र से ही न्यू यॉर्क में मॉडलिंग शुरू कर दी थी, वह तभी से कई बड़े डिजायनर्स की नजरों में आ गईं. दीवा बॉलीवुड में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और लीजा हेडन की भी अच्छी दोस्त हैं।

View this post on Instagram

I see you long weekend🧖‍♀️

A post shared by Diva Dhawan (@diva.dhawan) on



भारत आने से पहले दिवा ने फैशन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से ग्रैजुएशन की और तक अब तक वे मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी जैसे कई बड़े डिजायनर्स के लिए रैंपवॉक कर चुकी हैं।

इस खबर से जहाँ आदित्य की फीमेल फैन्स का दिल टूट रहा है वहीँ आदित्य के घरवाले काफी खुश होंगे. आदित्य रॉय कपूर हमें जल्द ही महेश भट्ट की 'सड़क' से सिक्वेल 'सड़क 2' में अलिया भट्ट, संजय और पूजा भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load