Bollywood News


गर्ल ऑन द ट्रेन हिंदी रीमेक- परिणीती का फर्स्ट लुक

परिणीती चोपडा - सिद्दार्थ मल्होत्रा की हालिया रिलीज़ 'जबरिया जोड़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं माँगा ऐसे में एक और फिल्म फ्लॉप होने के बाद परिणीती अब अपने करियर में कुछ नया आजमाने वाली हैं.

परिणीती जल्द ही हॉलीवुड थ्रिलर 'गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक में एक गहन किरदार निभाती दिखेंगी, ऐसा रोल परिणीती अपने करियर में पहली बार निभाने जा रही हैं, फिल्म की शूटिंग लन्दन में शुरू हो चुकी है और परिणीती का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है.

पोस्टर में परिणीती का किरदार बाथटब में बैठा सहमा हुआ नज़र आ रहा हैं उनके सर पर एक घाव भी है, दूसरी तस्वीर में परिणीती कॉर्पोरेट ड्रेस में हैं और लगता है जैसे वे अपने आंसू पोंछ रही हों. परिणीती का ये लुक काफी इंटेंस एक्सप्रेशंस से भरा है और उनके फैन्स के लिए उन्हें ऐसे किरदार में देखना काफी एक्साइटिंग होगा.

फिल्म का टाइटल फ़िलहाल फाइनल नहीं हुआ है, परिणीती के साथ इस फिल्म में अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी भी नज़र आएँगे. फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रिभु दासगुप्ता और निर्माता है रिलायंस एंटरटेनमेंट.

End of content

No more pages to load