Bollywood News


नितीश तिवारी की रामायण में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण?

दंगल फेम डायरेक्टर नितीश तिवारी की अगली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की 'छिछोरे' 6 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है और फिल्म की रिलीज़ स पहले ही नितीश की अगली फिल्म के बारे में अफवाहों ने बॉलीवुड के बाज़ार में ज़ोर पकड़ लिया है.

कुछ दिन पहले खबर आई थी की नितीश तिवारी छिछोरे के बाद 'वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण' पर एक ग्रैंड फिल्म बनाने की तयारी में हैं जिसका 500 करोड़ रूपए के आस पास का मेगा बजट होगा. अगर ऐसा होता है तो फिल्म भारत के इतिहास में बनने वाली सबसे महंगी फिल्म बन जाएगी.

फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी से नाम सामने आने लगे हैं, खबर है की रामायण के लिए नितीश ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एप्रोच किया है अब इस बात में कितनी सच्चाई है कितनी नहीं क्या पता लेकिन अगर ऐसा होता है तो ऋतिक रोशन और दीपिका के करियर की ये सबसे बड़ी भारतीय फिल्म साबित हो सकती है.

ऐसे में ऋतिक और दीपिका को 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम' और 'माता सीता' के रूप मे देखने के लिए फैन्स बहुत खुश होंगे क्यूंकि 'रामायण' भारत के घर - घर में सुनी जाने वाली दिव्य गाथा है. गौरतलब है की जब 1980 के दौर में रामानंद सागर की रामायण टीवी पर प्रसारित होती थी तो देश की सड़कें सूनी हो जाती थी क्योंकि सब अपने परिवार के साथ बैठ कर रामायण देखा करते थे.

ऐसे में नितीश तिवारी सिल्वर स्क्रीन पर 'रामायण' को किस तरह उकेरेंगे यह देखने के लिए हर कोइ उत्सुक होगा.

End of content

No more pages to load