Bollywood News


जॉन अब्राहम - इमरान हाश्मी की 'मुंबई सागा' की शूटिंग शुरू!

जॉन अब्राहम, इमरान हाश्मी और जैकी श्रॉफ की आगामी गैंगस्टर - ड्रामा फिल्म 'मुंबई सागा' की शूटिंग आखिरकार शुरू कल शुरू हो गयी.

मुंबई सागा एक गैंगस्टर बेस्ड फिल्म है जिसमे जॉन, इमरान और जैकी दादा के साथ सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समर सोनी और अमोल गुप्ते भी नज़र आएँगे. मुंबई सागा 80 और 90 के दशक के बम्बई से मुंबई बनने तक की कहानी है. फिल्म में पहली बार जॉन, इमरान जैकी और सुनील साथ काम कर रहे हैं.



कुछ दिन पहले फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया था जिसे देख कर फिल्म के बैकड्रॉप की एक झलक मिलती है, पोस्टर में बंदूकों से निकलते धुंए के ज़रिये मिल्स और फैक्ट्रीज को दर्शाया गया है जो की अपने आप में काफी क्रिएटिव और इंटरेस्टिंग है. मुंबई सागा का निर्देशन कर रहे हैं संजय गुप्ता जो की हमें अमिताभ बच्चन स्टारर 'कांटे' जैसी फिल्म दे चुके हैं.

फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहिर. मुंबई सागा अगले साल 19 जून को रिलीज़ होगी.

फ़िलहाल जॉन हमें जल्द ही 8 नम्बर को रिलीज़ होने वाली अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती' में अनिल कपूर, इलिआना डी क्रूज़, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौटेला और सुरभ शुक्ला के साथ दिखेंगे.

End of content

No more pages to load