Bollywood News


प्रियंका चोपडा के पतिदेव निक जोनस की ये फोटो हुई वायरल!

प्रियंका चोपडा के पतिदेव निक जोनस की ये फोटो हुई वायरल!
हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी में 'वीएम्ए' अवार्ड्स के दौरान निक जोनस की एक फोटो इन्टरनेट पे काफी वायरल हो रही है, फोटो में निक जोनस उनके दोनों भाइयों केविन और जो जोनस के साथ उनकी पत्नियाँ भी मौजूद हैं, निक के दोनों भाई अपनी पत्नियों को किस करते नज़र आ रहे हैं और बेचारे निक दोनों के बीच में चेहरे पर एक मुस्कान लिए अकेले खड़े हैं.

कारण ये है की निक के साथ वहां प्रियंका चोपडा मौजूद नहीं थी, दोनों काम की वजह से अक्सर कई बार साथ नहीं रह पाते और प्रियंका को मिस करते दिख रहे निक की यह फोटो देख कर सोशल मीडिया पर ट्रोल और मीम आर्मी ने उन पर हमला बोल दिया.

फोटो में खड़े निक जोनस को देख कर आपको आपके सिंगल दोस्त की याद आ जाएगी, जो बेचारा हर बार सिंगल होने की वजह से कपल्स के बीच आउट ऑफ़ प्लेस फील करता है. सोशल मीडिया पर इस पर बहुत से मीम्स भी बन रहे हैं-



जिसके बाद प्रियंका से पतिदेव निक की हालत देखी नहीं गयी और उन्होंने पतिदेव को दिलासा देने के लिए इस फोटो में खुद को फोटोशोप से जोड़कर इन्स्टाग्राम पर एक नयी फोटो को शेयर किया जिसमे दोनों साथ हैं -



सोशल मीडिया पर प्रियंका का इस तरह निक से प्यार जताना दोनों के फैन्स को काफी रोमांटिक लगा. इस पहले भी निक और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तुलना करती एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है जिसे खुद निक ने भी इन्स्टाग्राम पर शेयर किया था.

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस के निर्देशन में बनी 'द स्काई इस पिंक' में फरहान अख्तार और ज़ायरा वासिम के साथ नज़र आएंगी, फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी. इसके अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बे हीरोस' में अपने करियर में पहली बार एक सुपरहिरोइन के किरदार में भी नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load